ABHA Health ID Card : आभा कार्ड रजिस्ट्रेशन हुए स्टार्ट, जानिए कैसे करे अप्लाई

ABHA health Card: आभा कार्ड यानी कि आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (Ayushman Bharat Health Account) कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM – Ayushman Bharat Digital Mission) के तहत केंद्र सरकार द्वारा की जाने वाली एक पहल है ।जिसके अंतर्गत सभी नागरिकों का स्वास्थ्य डेटा का एक केंद्रीकृत डेटाबेस स्थापित किया जा सके। यह एक हेल्थ आईडी है।

आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट के बेनिफिट।

आभा कार्ड के निम्नलिखित बेनिफिट है:

  • Aayushman Bharat Health Account (ABHA) की सहायता से नागरिक बिना खोए कहीं भी, कभी भी अपने चिकित्सकीय रिकॉर्ड का उपयोग कर सकते हैं।
  • आभा हेल्थ आईडी के यूजर डिजिटल रूप से अपने स्वास्थ्य का पूरा विवरण प्राप्त कर सकते है। जिसकी सहायता से चिकित्सक चलन के हिसाब से आपकी स्वास्थ्य संबंधित सभी जानकारियां बेहतर रूप से समझ पाएंगे।
  • Abha हेल्थ आईडी अत्यधिक सुरक्षित और गोपीनीय है| इसे यूजर की अनुमति के बाद ही उसके स्वास्थ्य का डेटाबेस सांझा किया जाता है।

आभा हेल्थ आईडी की कुछ जानकारियां (ABHA Card Overview)

योजना का नामआभा हेल्थ कार्ड
किसने लॉन्च कियास्वास्थय एवम परिवार कल्याण मंत्रालय
आवेदन शुल्कनिशुल्क
आवश्यक दस्तावेजआधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस
ऑफिशियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करे
अनुप्रयोगएका केयर , आभा एप

क्या है आभा हेल्थ आईडी कार्ड? 

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य संबंधित जानकारियों का डाटा रखने के लिए आभा हेल्थ आईडी कार्ड स्टार्ट किया गया है। जिसके तहत यूजर का स्वास्थ्य का संपूर्ण डाटा संग्रहित किया जाएगा। ABHA ID 14 अंको की एक अनूठी संख्या है जिसका उपयोग नागरिक की पहचान करने, उनको प्रमाणित करने और उनकी सहमति से उनके स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है। आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बनाना उन यूजर्स के लिए आवश्यक है जो पीएचआर एप (PHR App) में डिजिटल रूप से अपने स्वास्थ्य का रिकॉर्ड रखना चाहते हैं। आभा हेल्थ आईडी, ABHA नंबर की PHR एड्रेस/ PHR App, हेल्थ लॉकर का एक हिस्सा है।

सभी निवेशकों के खाते में आ रहा ₹50000 की दूसरी किस्त, यहां से जल्दी चेक करें

आभा कार्ड में ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? (How to apply online for an ABHA Card?)

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा हाल ही में स्टार्ट किया जाने वाला आभा हेल्थ कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बनाने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको इस वेबसाइट के होम पेज पर आना है।
  • होम पेज पर आने के बाद आपको create your ABHA now का विकल्प मिलेगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • नए पेज पर आपको 2 option मिलेंगे जो इस प्रकार है
  1. Generate via Aadhaar
  2. Generate via Driving licence
  • यहा पर आपको किसी एक विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। यहां पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है। और ओटीपी verification करना है।
  • अब आपके सामने इसका  आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। आपको सही-सही भरना है।
  • मांगे जाने वाली सभी दस्तावेजों को सही-सही अपलोड करना है ।
  •  इस प्रकार आपका आभा हेल्थ कार्ड बन जाएगा। आप इसका  प्रिंट निकाल सकते हैं।
  • एवम आभा कार्ड का फायदा उठा सकते है।

आभा कार्ड के फायदे

हम जब भी अस्पताल जाते  है। तो हमें अपनी पूरानी  मेडिकल रिपोर्ट ले जानी पड़ती है। कई बार रिर्पोट मिलती भी नही है। या फिर गुम हो जाती है। अपने मेडिकल इतिहास का रिकार्ड रखना भी मुश्किल होता है। आभा हेल्थ कार्ड सारी मेडिकल जानकारियो को एक ही स्थान पर संग्रहीत रखके हमारी रिर्पोट रखने की समस्याओं को हल करता है। और आभा हेल्थ कार्ड नंबर डॉक्टर को बताकर हम अपनी स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां उनको दे पायेंगे

  • आभा हेल्थ कार्ड के माध्यम से सभी चिकित्सक जानकारियो के साथ-साथ परीक्षण के परिणाम, उपचार ,दवा के नुस्खे यह सभी जानकारियां इसमें आसानी से उपलब्ध होंगी।
  • आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट के जरिए नागरिक अपना  स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल सैफ रख सकते हैं।
  •  आभा कार्ड के माध्यम से देश के किसी भी कोने में डिजिटली अपनी स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां डॉक्टर को देकर ऑनलाइन इलाज प्राप्त कर सकते हैं।
  • किसी भी नए स्थान पर चिकित्सक देखभाल लेने के लिए अस्पतालों, डॉक्टरों,क्लिनिको के साथ आसानी से अपने मेडिकल रिकॉर्ड का आदान प्रदान किया जा सकेगा।
  • इस कार्ड के माध्यम से हेल्थ केयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री (HPR) तक पहुंच बन पाएगी।
  • कोविड़ 19 महामारी जैसी महामारियों के  दौरान डिजिटल हेल्थ कार्ड अत्यधिक सुविधाजनक साबित होगा। डॉक्टर किसी भी व्यक्ति के उपचार और टीकाकरण की स्थिति इससे डिजिटली देख पाएगा। और उस व्यक्ति को कहीं से भी उपचार दे पाएगा।

5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा करवाया जाएगा उपलब्ध

मोदी सरकार द्वारा चलाई जाने वाली आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट योजना के तहत नागरिकों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस योजना का लाभ लेने वाले नागरिक को एक स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध करवाया जाता है । यह स्वास्थ्य कार्ड 14 नंबरों का जारी किया जाता है। Ayushman health कार्ड संख्या नागरिक के लिए मजबूत एवं भरोसेमंद पहचान स्थापित करेगी। इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कोई भी नागरिक जिसके पास आभा कार्ड है। उसको सरकार फ्री में 5 लाख रुपए तक का बीमा उपलब्ध करवाएगी। जिससे उन्हें अगर स्वास्थ्य को लेकर पैसों की जरूरत हो तो मुश्किलों का सामना ना करना पड़े। और इलाज का खर्च आसानी से उठा सके।

FAQs

Q1. आभा हेल्थ कार्ड क्या है?

Ans: अब हेल्थ कार्ड स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा चलाया गया एक 14 अंकों का स्वास्थ्य कार्ड है । जिसमें हम अपनी स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां संग्रहित कर सकते हैं।

Q2. आभा हेल्थ आईडी कार्ड के लिए कितना शूल्क लिया जाता है?

Ans : आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट कार्ड बनाने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता। यह सारी प्रक्रिया निशुल्क है।

Q3. आभा हेल्थ कार्ड की वैधता कितने दिनों की रखी गई है?

Ans : जब तक आप आभा हेल्थ कार्ड सेवाओ से बाहर निकलना नही चाहते। तब तक आपका आभा कार्ड सुरक्षित रहेगा।

Q4. आभा हेल्थ कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है।

Ans : आभा हेल्थ कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट “https://ndhm.gov.in/” है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख के माध्यम से हमने आपको ABHA Health ID Card के बारे में जानकारी दी है हमने भारत सरकार के द्वारा जारी की गई इस योजना के लगभग हर पहलू पर इस लेख में बात की है अब हमें  उम्मीद है कि आपको आज का हमारा यह लेख पसंद आया होगा आज की हमारे इस लेख की बारे में आपकी क्या प्रतिक्रिया है आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते हैं आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अब हम उम्मीद करते हैं कि आपको आज का हमारा यह लेख पसंद आया होगा अगर आप भी हमारी तरह केंद्र व राज्य सरकारों के द्वारा जारी की जाने वाली सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी लेना चाहते हैं तो जुड़े रहिये हमारी इस वेबसाइट के साथ धन्यवाद।

Leave a Comment